फतेहपुर(वी.टी)। धाता विकास खंड के भुरचूनी गांव निवासी शुभम सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार देर रात परिणाम घोषित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। शुभम सिंह किसान राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा धाता के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। शुभम ने दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जिसका परिणाम उन्हें इस शानदार सफलता के रूप में मिला। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों व शिक्षकों ने शुभम की सफलता को उनकी मेहनत अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताते हुए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- यूपीपीसीएस में शुभम सिंह ने मारी बाजी, प्रदेश में 9वीं रैंक
यूपीपीसीएस में शुभम सिंह ने मारी बाजी, प्रदेश में 9वीं रैंक
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
विश्व शांति के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्यों ने कैंडल जला ईश्वर से की प्रार्थना
