विश्व शांति के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्यों ने कैंडल जला ईश्वर से की प्रार्थना

फतेहपुर(वी.टी)। वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से  कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौक चौराहे में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों द्वारा पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध की समाप्ति व विश्व शांति हेतु मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की गई। डॉ अनुराग ने सभी जनपदवासियों से अपील किया कि कृपया इस पहल में हमारा समर्थन करें व हर दिन हम निर्धारित समय पर एक मिनट के लिए रुककर विश्व शांति, संघर्षों के अंत और पृथ्वी पर सभी लोगों के लिए शांति और सुरक्षा की बहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।क्योंकि प्रार्थना में अपार शक्ति होती है।     हमें देश की स्थिति को समझना चाहिए और घबराहट नहीं फैलानी चाहिए। देश में आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।साथ ही डॉ अनुराग ने कहा कि युद्ध के समय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं,लेकिन हमें इसका सामना करना चाहिए।हमें ईंधन का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।देश के साथ मिलकर चलने से ही हम इस स्थिति से निपट सकते हैं। इस अवसर पर कैप्टन लालजी श्रीवास्तव,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,शैलेंद्र सिंह,शैलेंद्र अग्निहोत्री,हर्षवर्धन शर्मा,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,उमेश कुमार श्रीवास्तव,प्रशांत पाटिल,अभिनव श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव,के के सिंह,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार,अर्जुन गुप्ता,जीतू हयारण,विकास श्रीवास्तव एडवोकेट,शोएब निहाल,फैसल,विवेक सिन्हा,राजेश राजन,वेदप्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने उपस्थित होकर प्रार्थना की।

More From Author

परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे

यूपीपीसीएस में शुभम सिंह ने मारी बाजी, प्रदेश में 9वीं रैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *