फतेहपुर(वीटी)। सिविल लाइन स्थित आवास में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, बुके भेंट कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अपने संबोधन में जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देंगे। फतेहपुर की सभी छह विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया। और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें जिससे अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, पूर्व जिला अध्यक्ष दयालु गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन, चौधरी मंजरयार, महेंद्र बहादुर, जंगबहादुर सिंह उर्फ मखलू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने फोन के माध्यम से बधाई दी। स्वागत करने वालों में नयन सिंह यादव, गोपाल यादव, रामकृपाल सोनकर, शिव पूजन, सरफराज, रमेश चंद्र, पप्पू यादव, श्रीकांत यादव, नेपाली सिंह, नीरज यादव, स्वतंत्र सिंह यादव, अवधेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सपा प्रदेश सचिव बनने पर जगनायक सिंह यादव का भव्य स्वागत
सपा प्रदेश सचिव बनने पर जगनायक सिंह यादव का भव्य स्वागत
You May Also Like
More From Author
ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, 10 की मौत, 21 घायल
