फतेहपुर(वी.टी)। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया और लोगों से अपील किया कि जो बच्चियां पात्र हैं उन्हें वैक्सीन अवश्य लगवाएं। सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो महिलाओं में होती है।यह वैक्सीन बीमारी से बचाव के लिए लाभकारी है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में जो बच्चियां 14वां जन्म दिन मना चुकी हैं और 15वां जन्म दिन नहीं मनाया है पात्र होगीं।जिले का लक्ष्य 31443 बालिकाओं का है। अभियान के लिए 7920डोज वैक्सीन की डोज प्राप्त हो चुकी है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव नयन गिरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने किया एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने किया एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
रामनवमी पर कालिकन मंदिर में गूंजे जयकारे, धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव
