फतेहपुर(वी.टी)। जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने स्थित शांति नगर में ‘कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स एवं सांवरिया क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सावित्री देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन के उपरांत फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया। क्लिनिक के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी की सुविधा प्रदान की जाएगी।क्लिनिक में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शंकर कबीर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. दिव्यांश राजपूत एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रिचा पांडे अपनी सेवाएं देंगी। उद्घाटन अवसर पर अमित कुमार, रीता देवी, शालिनी देवी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्लिनिक के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को अब विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स एवं सांवरिया क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स एवं सांवरिया क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
