फतेहपुर(वी.टी)। बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर विद्युत विभाग गंभीर हो गया है और अभियान चलाकर कनेक्शन चेक करने के साथ बकाया जमा करने में जुटा हुआ है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा एवं अधिशासी अभियंता प्रथम रत्नेश जायसवाल के निर्देशन में विद्युत उपकेंद्र दतौली के उपखंड अधिकारी राहुल पटेल एवं प्रभारी अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के फुलुरुवा एवं जुकरा आदि गांव में ओटीएस योजना के तहत हुए रजिस्ट्रेशन के बकाया बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं को प्रेरित किया और बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन काटते हुए हिदायत दिया इस अवसर पर लाइनमैन शिव भजन, राज बहादुर, शिवम, नरेश, मोजीलाल आदि मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- लाखों के बकाए पर विद्युत टीम ने कनेक्शन काट जमा कराया बकाया बिल
लाखों के बकाए पर विद्युत टीम ने कनेक्शन काट जमा कराया बकाया बिल
You May Also Like
More From Author
साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम फतेहपुर आगमन पर जोरदार स्वागत, बोलीं जनपद के विकास को देंगी प्राथमिकता
