फतेहपुर(वी.टी)। काम दिलाने के नाम पर कथित रूप से ली गई धनराशि को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने पैसे वापस न मिलने पर विरोध जताया। वायरल वीडियो में युवक साफ तौर पर पैसे वापस मांगता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि टेंडर में काम दिलाने के नाम पर उससे घूस ली गई लेकिन न तो उसे काम मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। इसी बात से नाराज होकर उसने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। माहौल बिगड़ता देख सीएमओ वहां से निकल गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सीएमओ कार्यालय में घूसखोरी के आरोप पर हंगामा, काम न मिलने पर युवक ने मांगे पैसे
सीएमओ कार्यालय में घूसखोरी के आरोप पर हंगामा, काम न मिलने पर युवक ने मांगे पैसे
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
देवरी बुजुर्ग ग्राम में विकास कार्यों में 15 लाख से अधिक गबन, प्रधान को नोटिस जारी
