फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में एक हिंदू सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का विवादित बयान सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर महोई गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। वायरल वीडियो में पूर्व जिलाध्यक्ष कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि “जिस दिन ईद होगी, हम होली खेलेंगे, खून की होली खेलेंगे… आप एक को मारोगे हम आपके कितने लोगों को मारेंगे ये कल्पना से परे है। बयान को मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहार ईद के संदर्भ में दिया गया बताया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न वर्गों के लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बयान की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वीडियो की सत्यता और संदर्भ की जांच की बात भी कही जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- हिंदू सम्मेलन में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष के विवादित बोल वीडियो वायरल
हिंदू सम्मेलन में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष के विवादित बोल वीडियो वायरल
You May Also Like
More From Author
राधा नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पज्जवल उपाध्याय सस्पेंड
