अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, एसपी ने किया शहर का भ्रमण

फतेहपुर(वी.टी)। अलविदा की नमाज को पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मस्जिदों का पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।शहर के मुख्य मार्गों में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त पर निकले।उन्होंने कई मस्जिदों का जायजा लिया तथा लोगों से बातचीत कर जानकारी ली।उन्होंने कहा कि अलविदा की नमाज एवं जुम्मे की नमाज को लेकर पूरे जिले में अलर्ट किया गया है।पुलिस की गस्त को गांव से लेकर शहर तक तेज किया गया है जिससे नमाजियों को कहीं भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

More From Author

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर खाक

सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *