पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी लेकर टोलीवार परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया तथा चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी की गई। परेड के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, UP-112 शाखा, भोजनालय और गार्द रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक मौके पर उपस्थित रहे ।

More From Author

चौफेरवा कांड में आरोपियों की जमानत खारिज!

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *