फतेहपुर(वी.टी)। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति के शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार फुलवामऊ गांव निवासी रामबरन दिवाकर (70 वर्ष) और उनकी पत्नी रूप रानी (65 वर्ष) का शव सोमवार को उनके घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। काफी देर तक दोनों के बाहर न निकलने पर परिजनों और ग्रामीणों को शंका हुई। जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग दंपति की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपति की मौत
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपति की मौत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा, धू-धूकर जली वैन
