फतेहपुर(वी.टी)। ग्राम साहिली स्थित डिक्टम किड्स एकेडमी के प्रांगण में 15 वी वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राणा संग्राम सिंह ( प्रधानाचार्य, सेठ ए.आर. जयपुरिया स्कूल ग्रुप रायबरेली ) द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्ता पर जोर दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री बबलू जी एवं विद्यालय से ही नवोदय विद्यालय के लिए चयनित मेधावी छात्र आकाश उपस्थित रहे, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक मुरारी लाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति जैसे सभासद दिनेश तिवारी, बबलू कालिया, पंकज विश्वकर्मा, मयंक भास्कर, राजा भास्कर, प्रसून वाजपेयी और राजेश पटेल भी सम्मिलित हुए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले बच्चों ने स्वागत गीत और स्वैग सॉन्ग के जरिए अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात रिमिक्स गानों पर दी गई धमाकेदार परफॉर्मेंस ने पंडाल में जोश भर दिया। भावुक कर देने वाले मदर-फादर थीम सॉन्ग ने माता-पिता के प्रति बच्चों के प्रेम को दर्शाया, वहीं राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की, जिसे देख दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। देशभक्ति के तरानों और होली के गीतों ने उत्सव के रंग को और भी गहरा कर दिया। कार्यक्रम के अंत में ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ गाने पर बच्चों की सामूहिक ऊर्जा ने सबका दिल जीत लिया। विद्यालय की डायरेक्टर निदा संतोष श्रीवास्तव और विद्यालय स्टाफ काजल, आकांक्षा , हरिओम, अंजना, दीप्ति, रिया , दिव्यांशी, आर्पिशा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकें।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- डिक्टम किड्स एकेडमी में 15वी वार्षिक उत्सव की धूम
डिक्टम किड्स एकेडमी में 15वी वार्षिक उत्सव की धूम
You May Also Like
More From Author
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व चल रहे युद्ध पर कवियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक रचनाएं
