बंदियों के साथ मनाई होली, समिति ने बांटे अबीर-गुलाल व गुझिया

जेल अधीक्षक व जेलर को दी पर्व की बधाई

फतेहपुर (वी.टी)। होली के पावन अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने जेल पहुंचकर निरुद्ध बंदियों के साथ खुशियां साझा कीं। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सचिव विपिन बिहारी शरण की अगुवाई में रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, गुझिया, मिठाई व फल वितरित किए गए।

समिति के सह सचिव शैलेन्द्र शरण सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ कारागार पहुंचकर बंदियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान महिला बंदियों के लिए साड़ी, बच्चों के लिए रंग-अबीर, पिचकारी व खिलौने तथा मरीज बंदियों के लिए फल भेंट किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बंदियों के मन में सामाजिक सद्भाव, सकारात्मकता और पुनर्वास की भावना मजबूत होती है। जेलर अनिल कुमार ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल संवेदनशीलता और पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाए। इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुधराज धाकड़ी, गौरव गुप्ता एडवोकेट, सौनक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

मामूली विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान

पुलिसकर्मियों की दबंगई, बीच सड़क युवकों की पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *