जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस!

फतेहपुर (वी.टी)। जिले के राधा नगर में स्थित जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम्” थीम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया जहां हर ओर भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम्”, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा देशप्रेम केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के कानून, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना ही गणतंत्र दिवस का वास्तविक अर्थ है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष शिवपाल पांडेय, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकालकर जन-जन तक राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पहुंचाया। 

More From Author

मंदिर के मुख्य दरवाजे किसान का लटका मिला शव,गुस्से में ग्रामीण

अध्यक्ष के गुर्गों ने की मारपीट,समिति के सचिव ने लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *