महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
फतेहपुर(वी.टी)। महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज परिसर में पुरातन छात्र सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री राजेंद्र शुक्ल व संचालन पूर्व महामंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया ने किया। सम्मेलन में 60 पूर्व पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि आज भले ही छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हो लेकिन उनको पहचान दिलाने का कार्य महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव जीतने से ही मिली। आने वाले समय में पुरातन छात्र संघ समारोह को प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। यह आयोजन समिति छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए भी प्रयास करेगी। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि आज चाहे जिस पार्टी से छात्र संघ के पदाधिकारी अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हो लेकिन जब महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों की बात आए तो यह आयोजन समिति एक होकर एक नाके से उसके लिए कार्य करें और अगर यह संभव होता है तो वह दिन दूर नहीं जब छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी चेयरमैन, विधायक और सांसद बनेंगे। इसके साथी यह भी तय किया गया कि जो चिंगारी जली है यह आसपास के जनपदों तक जाए और जब भी चर्चा चले तो इतिहास की इबारत लिखी जाए कि यह आग फतेहपुर से जली थी। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक रस फुहार छोड़ी जिसको सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई। जिसमें समीर शुक्ला, शिवशरण बंधु, प्रवीण प्रसून, उमाकांत सहित अन्य कवि रहे।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, महेश द्विवेदी, पुत्तू मिश्रा, अरुणेश पांडेय, नरेंद्र मुंशी, स्वरूप राज सिंह जूली, वीरेंद्र सिंह चौहान,दिलीप पटेल, दीपक कुमार डबलू, बुद्धराज धाकड़ी, सुरेश तिवारी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, अरुणेश पांडेय,राम प्रताप सिंह गौतम, विवेक श्रीवास्तव, शैलेंद्र शरण सिंपल, करन सिंह, राम सिंह पटेल, रोहित श्रीवास्तव,आदित्य श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, कासिम अली,संतोष त्रिपाठी, जितेंद्र लोधी, घनश्याम पाल टक्करी,नदीमउद्दीन पप्पू,जैद अहमद, अतुल मौर्य उर्फ दीपू,सतेन्द्र गुप्ता,अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अपर्णा सिंह गौतम सहित तमाम छात्र नेताओं ने मंच से संबोधित किया।
