फतेहपुर(वी.टी)। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के निवास नीलकंठ पैलेस पटेल नगर में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण शिविर 20 मई से 3 जून तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पांच स्थानों में आयोजित होगा। डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (आईटीआई रोड), बचपन प्ले स्कूल (कलेक्टरगंज), राजकीय इंटर कॉलेज (जिला अस्पताल के निकट), स्पोर्ट्स स्टेडियम (शांतिनगर) तथा राज ताइक्वांडो एकेडमी (आबूनगर) में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि जनपद के सभी छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव भारत वर्मा, शिव कुमार, रिचा राजपूत, मनीषा राजपूत, अंश यादव, उत्कर्ष पटेल व अनुराग कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 15 दिवसीय नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर
15 दिवसीय नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
समाधान दिवस में वाहनों का काफिला, पीएम-सीएम की अपील का उड़ाया मजाक!!
