फतेहपुर(वी.टी)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के परर्सेंटा गांव में आज भोर पहर महिला ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने घर पहुंच संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मरार के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
पुलिस आरोपित अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम परसेंटा को गिरफ्तार कर शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परसेंटा गांव निवासी अशोक कुमार यादव का कई दिनों से पत्नी रीना देवी (42 ) से विवाद चल रहा था।22 तारीख को रेणु की बहन की शादी थी जिसमें मायके जाने के लिए को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया आज भोर पहर रेनू ने घर से कुछ ही दूर स्थित दूसरे पुराने मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाबत थाना प्रभारी हनुमान प्रताप रघुवंशी ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिली है । पति अशोक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
