फतेहपुर(वी.टी)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐरायां मसायक के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी श्याम सिंह, भाई मनथाल सिंह, गोरेलाल, चाचा का पुत्र राजेंद्र सिंह एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे जैसे ही मोबाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एरायां मासायक के समीप पहुंची तो थाना क्षेत्र के ही गांव की निवासी मोतीलाल पासवान की मोबाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और एंबुलेंस को सूचना दी गई जब तक एंबुलेंस आती और घायलों को अस्पताल ले जाती तब तक मंथल सिंह गोरेलाल व राजेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि श्याम सिंह व मोतीलाल पासवान को गंभीर हालत में हथगांव के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए।
