समाजवादी पार्टी के पद पर सुहैल खान हेमू को जिम्मेदारी

फतेहपुर(वी.टी)। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत समाजवादी पार्टी ने सुहैल खान हेमू को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व अध्यक्ष तनवीर हैदर के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान सुहैल खान हेमू कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी प्रदान की है। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, महासचिव चौधरी मंजर यार, विधायक ऊषा मौर्या, चंद्र प्रकाश लोधी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य और संजीत यादव सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
नेताओं ने कहा कि सुहैल खान हेमू के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

More From Author

स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, विद्युत कर्मियों को धमकी देने का आरोप

खागा पुलिस की कार्रवाई विवादों में, छात्र की मां ने लिखा एसपी को पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *