फतेहपुर(वीटी)। काज़ी-ए-शहर कारी फरीद उद्दीन क़ादरी का गुरूवार की भोर पहर अचानक इंतेक़ाल हो गया। जानकारी लगते ही मुस्लिम समुदाय सहित पूरे शहर व आसपास के इलाक़ों में ग़म की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार से मिल संवेदना प्रकट की। हसवा स्थित आबाई कब्रिस्तान में बाद नमाज जोहर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शहर काजी कारी फरीदउद्दीन क़ादरी अपनी दीनी खिदमत और सामाजिक रहनुमाई के चलते लोगों में काफी चर्चित थे। उनके इंतेक़ाल पर जनपद के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सुन्नी काजी-ए-शहर के ओहदे पर वर्ष 2009 में उनकी ताजपोशी हुई थी। उसके बाद से वह लगातार मुस्लिम समुदाय की रहनुमाई करते रहे।
