आपसी झगड़ा क्या हुआ पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

फतेहपुर(वी.टी)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाराती नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रहे नव दंपत्ति प्रेमी ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
कोतवाली क्षेत्र के ही जाफराबाद गांव निवासी अमरजीत (28) पुत्र सीताराम का पड़ोस में रहने वाली रेखा सोनकर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच माह पूर्व दोनों भागकर शादी कर ली थी। शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। जिसके चलते अमरजीत रेखा को लेकर बिंदकी कस्बे के बाराती नगर में किराए का कमरा लेकर रेखा के साथ रह रहा था। बीती रात अमरजीत ने मकान की तीसरी मंजिल में बने बाथरूम में मफलर से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। रेखा को जब इसकी जानकारी हुई तो वह छत से निकली मोटी सरिया में रस्सी का फंदा लगा झूल गई। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ प्रगति यादव, इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल के बाद दोनों शो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद दोनों अलग रह रहे थे आत्महत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है।

More From Author

हरिओम ज्वेलर्स में किसना डायमंड ज्वेलरी के लकी ड्रा में डॉक्टर फारूकी ने जीती स्कूटी

काज़ी-ए-शहर का इंतकाल, आबाई कब्रिस्तान हंसवा में बाद नमाज जोहर हुए सुपुर्द-ए-खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *