फतेहपुर(वी.टी)। ललौली थाना क्षेत्र के मेंउली गांव मोड में बीती रात दो बाइकों की हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक को गंभीर हालत हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाने के सीधाव गांव निवासी आकाश यादव पुत्र धर्मपाल अपने साथी सौरभ द्विवेदी पुत्र भैया लाल एवं उमेश पाल पुत्र सुखराज के साथ बाइक नंबर UP71 /BH0116 में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे जैसे ही थाना क्षेत्र के मेंउली गांव मोड पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक नंबर GJ05/ GL94 74 से सीधी भिड़ंत हो गई घटना में आकाश यादव एवं उमेश पाल की मौके पर मौत हो गई वहीं सौरभ द्विवेदी व दूसरे बाइक सवार गजराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
