ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फतेहपुर(वी.टी)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को मातहत अधिकारियों के साथ वीवीपैट एवं ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और सीसी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा इंतजाम, फायर सिलेंडरों की उपलब्धता तथा डीबीआर डाटा स्टोरेज की व्यवस्था को बारीकी से परखा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को वेयर हाउस की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने सुरक्षा एवं रखरखाव को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त पाए जाने पर प्रभारी की प्रशंसा करते हुए संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की मौत, दो गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *