जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या में भाजपा नेताओं का हांथ

सरकार बनी तो दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

फतेहपुर(वी.टी)। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवचन देते हैं विकास की बात नहीं करते जो मोबाइल नहीं चलाता वह एआई की बात करता है।मुख्यमंत्री की भाषा सुनकर प्रदेश में कोई भी इन्वेस्टमेंट करने नहीं आएगा।भ्रष्टाचार से जनता परेशान है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।जिले के जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या में भाजपा के लोग शामिल है।सरकार बदलने पर जांच करा कर अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे।अधिकारी कमीशन लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को सनातन से कोई लेना-देना नहीं है।बनारस में मणिकर्णिका घाट तोड़ दिया गया।नेपाल नरेश का दिया गया घंटा चोरी हो गया।उन्होंने कहा कि यूरोपीय डील से देश के किसानों का भारी नुकसान है।अब जानवरों का चारा अमेरिका से आएगा।कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं।अपराधों में प्रदेश नंबर वन पर है। पुलिस का हाल ऐसा है कि उनकी हथेली गरम तो पुलिस नरम।उन्होंने कहा कि जेन जी से भाजपा भयभीत है।आज का युवा टेक्नोलॉजी जानता है।सत्ता परिवर्तन में युवा बड़ी भूमिका अदा करेगें।उन्होंने प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सनातन नहीं कुर्सी प्यारी है।अगर सनातन प्यार होता तो बयानबाजी के बजाय अपने पदों से इस्तीफा दे देते।उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय बाजार व जमीन पर कब्जा कर लिया है इसीलिए भाजपा के लोग 2014 और उसके बाद का भारत का क्षेत्रफल नहीं बताते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए आरोप लगाया कि उन्होंने पैसा खूब बना लिया है।कहा कि कान छिदवाने व वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता।जो शंकराचार्य का प्रमाण पत्र मांग रहे हैं वह कभी अपना सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाए।अखिलेश यादव पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर,हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या,नगरपालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा नजाकत खातून सहित सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एवं जमींदार जयराज मानसिंह के परिजनों से मुलाकात की।

More From Author

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *