फतेहपुर(वी.टी)। जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में भोर पहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने एक घर में घुस गया जिससे चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि घर में सो रहे सात लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदा डंफर कबरई से उन्नाव के तकिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के समय घर के अंदर सात लोग सो रहे थे सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि डंफर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलवा निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र भोला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा जिसे कुछ देर बाद में चालू कराया गया। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक की मौत
तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक की मौत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सॉल्वर गैंग पर शिकंजा पांच और मुन्नाभाई गिरफ्तार
Posted by
timesvandana@gmail.com
Posted in
Fatehpur
अशोथर मेले में दो गुटों में खूनी संघर्ष अफरा तफरी का माहौल
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सॉल्वर गैंग पर शिकंजा पांच और मुन्नाभाई गिरफ्तार
Posted by
timesvandana@gmail.com
Posted in
Fatehpur
अशोथर मेले में दो गुटों में खूनी संघर्ष अफरा तफरी का माहौल
Posted by
timesvandana@gmail.com
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की मौत, दो गंभीर
