फतेहपुर(वीटी)। जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम अढ़ावल में खनन माफियाओं द्वारा किसानों की भूमिधरी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर वाहनों की आवाजाही कराने और खड़ी फसल नष्ट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया है कि खनन खंड संख्या 2, 10 व 11 में जाने के लिए उनकी आराजियों से अवैध रूप से रास्ता बनाया जा रहा है जिससे फसलें तबाह हो रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 708क, 708, 744 व 1192 स्थित भूमि पर वर्तमान में फसल बोई गई है लेकिन खनन माफिया जबरन ट्रकों और भारी वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर किसानों व काश्तकारों को गालियां व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय खनन अधिकारी, लेखपाल और राजस्व कर्मचारी खनन माफियाओं से मिलीभगत कर रहे हैं जिससे उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान यूनियन टिकैत संगठन की अगुवाई में अयाह शाह विधायक की उपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए न्याय की गुहार लगाई और फसलों को नष्ट होने से बचाने तथा अवैध रास्ता निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। किसान का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अढ़ावल में खनन माफियाओं का आतंक किसानों की भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता, फसलें रौंदी
अढ़ावल में खनन माफियाओं का आतंक किसानों की भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता, फसलें रौंदी
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
अशोथर मेले में दो गुटों में खूनी संघर्ष अफरा तफरी का माहौल
