मौरंग से लदे ओवरलोड वाहनों का आतंक 24 घंटे के अंदर दो लोगों की जान ली ग्रामीणों में गुस्सा

फतेहपुर।सड़कों पर मोरंग से भरे ओवरलोड वाहनों का आतंक बेखौफ जारी है 24 घंटे के अंदर कई ऐसी घटनाएं हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ओवरलोड वहां विद्युत पोल से टकरा गया जिससे विद्युत आपूर्ति घंटो बाधित रही। ऐसा लगता है कि मोरंग माफिया हो या फिर ओवरलोड वाहन चालक इन सभी को किसी भी प्रकार का प्रशासनिक भय रहा ही नहीं।

आज सुबह हुई एक घटना ने सभी के दिल झक झोर दिया दिया।मौरंग लदे डंपर ने छात्रा को रौंदा

हादसे में 13 वर्षीय छात्रा नैंसी की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा  काटा।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाते हुए शव को भेजा पोस्टमार्टम

ललौली थाना क्षेत्र के ओती मोड के समीप की घटना। मौरंग के ओवरलोड वाहनों का कहर इसी तरह जारी रहा तो किसी भी समय ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ सकता है।

More From Author

तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक की मौत

अशोथर मेले में दो गुटों में खूनी संघर्ष अफरा तफरी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *