मौसा के साथ रहने की जिद ठान युवती ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

डेढ़ वर्ष पूर्व मौसी के ऑपरेशन पर देखभाल के लिए आई थी युवती।

मौसा से नजदीकियां बढ़ती देख उसे किया गया था दूर, दूसरी पत्नी बनकर साथ रहने को है तैयार 

फतेहपुर(वी.टी)। सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है जहाँ एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजन युवती को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। जब परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे तो वह चिल्लाते हुए सड़क पर उतरकर भागने लगी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, शादीपुर इलाके में रहने वाले मोहम्मद शकील (37) और युवती के बीच पिछले 18 महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शकील की शादी 2024 में युवती की मौसी से हुई थी और मौसी की डिलीवरी के समय मदद के लिए युवती को घर बुलाया गया था तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में रिश्ते की जानकारी होने पर परिवार ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। सोमवार को युवती करीब 18 किलोमीटर दूर अपने मौसा के घर पहुंच गई। मौसी ने घर में प्रवेश से मना किया तो युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान युवती का वीडियो भी सामने आया जिसमें वह मौसा के साथ पत्नी के रूप में रहने की बात कहती दिखी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा गया लेकिन कोई लिखित शिकायत न होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

More From Author

गंगा घाटों की सफाई व कूड़ा उठान में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, कई सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश

विजिलेंस व विद्युत टीम की संयुक्त छापेमारी, बकायेदारों में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *