चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रशासन से संवाद

फतेहपुर(वी.टी)। जन उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व पदाधिकारी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व राधा नगर थाना प्रभारी विनोद मौर्य से मुलाकात की और निराकरण की मांग की गई। श्री चौहान ने कहा कि व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा सहित तमाम विषयों पर अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा हुई हैं। कहां की समस्याओं के प्रति संगठन निरंतर समाधान के प्रयास करता रहेगा और आने वाली बढ़ाओ को दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस दौरान दर्जनों व्यापारियों को संगठन का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अजय मौर्या, जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, नईम अहमद, जसवंत गिहार, आशीष शरन,हिमांशु दीक्षित, इसरार अहमद, पप्पू गुप्ता, राजा सिंह कछवाह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

More From Author

थाने के घेराव के बाद जागी पुलिस, खुशबू प्रकरण में आरोपित गिरफ्तार

रमजान-होली को लेकर प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी बैठकों में शांति बनाए रखने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *