फतेहपुर(वीटी)। आज कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सदर विधानसभा के नवयुवकों ने जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी से कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया जिनमें शिवम् द्विवेदी, अजय गुप्ता, विनय मौर्य, सूरज राजपूत, ज्ञान सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, दया शंकर तिवारी, ओम प्रकाश राजपूत आदि सभी को शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों में चलने की शपथ दिलाई प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, युवक कांग्रेस नेता नवनीत तिवारी व ऋषभ पाण्डेय , अभय शुक्ला,ने फूल माला से उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए जनहित की लड़ाई में संघर्ष का समय है क्योंकि भाजपा अनीति के मार्ग पर चलते हुए अब दमनकारी नीति अपना रही है जो खेद का विषय है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी को गंभीर चोटे आईं इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार अपना दिमागी संतुलन खो बैठी है परन्तु हम डरने वाले नहीं हैं जनता के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सदर विधानसभा में नवयुवकों ने थामा कांग्रेस का दामन।
सदर विधानसभा में नवयुवकों ने थामा कांग्रेस का दामन।
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में प्रवेश परीक्षा संपन्न, 362 छात्राओं ने दी परीक्षा
