फतेहपुर(वी.टी)। मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने लिए और भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
फतेहपुर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 6 कुंतल रंगीन कचरी और 71 किलो संदिग्ध सरसों का तेल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
