खागा पुलिस की कार्रवाई विवादों में, छात्र की मां ने लिखा एसपी को पत्र

फतेहपुर(वी.टी)। जिले के फतेहपुर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। खागा कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में कक्षा 10 के एक छात्र को जेल भेज दिया लेकिन परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को बालिग दर्शाकर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि छात्र की मां जिला मुख्यालय में होमगार्ड के पद में तैनात है। बेटे को जेल भेजे जाने के बाद वह काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना सही जांच और दस्तावेज देखे नाबालिग को बालिग मानकर जेल भेज दिया जो पूरी तरह गलत है।
होमगार्ड मां ने पूरे मामले में न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया है। उन्होंने कार्रवाई की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों का कहना है कि छात्र की उम्र से संबंधित सभी प्रमाण मौजूद हैं, इसके बावजूद पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है और यदि कोई गलती पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

समाजवादी पार्टी के पद पर सुहैल खान हेमू को जिम्मेदारी

राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कार्रवाई, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *