खागा में संपूर्ण समाधान दिवस 196 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर(वी.टी)। खागा तहसील में शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार ने की। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 196 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 22 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए जन अभियान, टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की अपील

स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, विद्युत कर्मियों को धमकी देने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *