फतेहपुर(वीटी)। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। कुछ दिनों पहले खागा कस्बे की ट्रैक्टर एजेंसी से करीब पांच लाख रुपये की चोरी की घटना आज भी ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। अब चोरों ने पंचायत भवन को भी निशाना बना लिया। ताजा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव का है जहां पंचायत भवन परिसर में खड़ी कूड़ा गाड़ी ई-रिक्शा से चोरों ने चार बैटरियां पार कर दीं। घटना के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्राम प्रधान ने घटना की लिखित तहरीर थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खाली
चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खाली
You May Also Like
More From Author
बल्दीधाम में भव्य ग्राम महोत्सव, 51 मेधावी छात्र-छात्राएं ‘बलदेवश्री सम्मान’ से सम्मानित
