फतेहपुर(वीटी)। मुकदमे के सिलसिले में जमानत कराने कचेहरी आ रहे बाइक सवार बाबा एवं दो नाती सड़क हादसे का शिकार हो गए। ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से एक नाती की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बाबा व दूसरा नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अजय कुमार ( 26 ) पुत्र विनोद निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर का रहने वाला था। आज सुबह वह अपने भाई बबलू (20) एवं बाबा जनार्दन (60) के साथ बाइक में सवार होकर कचेहरी आ रहा था।जैसे ही वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जमानत के लिए कचहरी जा रहे बाबा व दो नाती ट्रक की टक्कर से हादसे का शिकार, एक की मौत
जमानत के लिए कचहरी जा रहे बाबा व दो नाती ट्रक की टक्कर से हादसे का शिकार, एक की मौत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
सामाजिक चेतना मंच ने मनाया स्वामी दयानंद का जन्मदिवस
