फतेहपुर(वी.टी)। रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूख अहमद खान की गोली मारकर निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की। दौरान राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग किया कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अभिलंब गिरफ्तार किया जाए परिवार को उचित मुआवजे की धनराशि और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेन सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग
बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 66 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
