फतेहपुर(वी.टी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिषद के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने व केंद्रों पर कड़ी निगरानी, फर्नीचर, शौचालय, बिजली और सीसीटीवी कैमरों की पूर्व जांच के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, बालिकाओं की तलाशी केवल महिला कर्मियों द्वारा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित होंगी। कुल 117 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 36,701 इंटरमीडिएट के 29,738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपद 3 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर नकल या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 66 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 66 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
