फतेहपुर (वी.टी)। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के होने वाले पर्व में मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह आज सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर, ललौली थाना क्षेत्र के थवईश्वर महादेव सहित कई शिव मंदिरों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी और पुजारियों के साथ व्यवस्था देखने वालो से बातचीत कर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए खासकर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो पाए। दोनों आलाधिकारियों ने मंदिरों एवं आसपास की सफाई व्यवस्थाएं देखी। ग्राम प्रधानों से भी सहयोग मांगा। आलाधिकारियों ने कहा कि शिव मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं जिनमें खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो पाएगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
एनसीसी छात्र का नई दिल्ली में प्रशस्ति पत्र व मेडल के साथ हुआ सम्मान
