बहू बेटी सम्मेलन में एंटी रोमियो टीम ने सुरक्षा के प्रति किया जगरूप 

फतेहपुर (वीटी)। राधा नगर थाने की एंटी रोमियो टीम ने ढकौली गांव के प्राइमरी विद्यालय स्थित प्रांगण में आज दोपहर बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं शामिल रही कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं को दहेज से संबंधित बढ़ते प्रकरणों के संबंध में जागरूक किया साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के साथ-साथ हेल्प नंबरों की जानकारी दी गई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के चलते महिलाओं को जागरूक करने हेतु बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ विशेष कर दहेज संबंधित दर्ज मुकदमे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है और महिलाओं के साथ बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए उन्हें हेल्प नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा में तैनात है जरूरत पड़ने पर हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग करें।

More From Author

क्षेत्राधिकारी जाफरगंज ने ललौली थाना परिसर में संभ्रांत लोगों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक

ओंग थाना क्षेत्र में लूट की घटना से सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *