-मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आकांक्षा हाट व किलकारी भवन को भी देखा,निरंकारी में बूथ का किया निरीक्षण
फतेहपुर(वीटी)। एसआईआर की समीक्षा करने पहुंची प्रयागराज मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की।प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह को दिए।बाद में विकास भवन परिसर अधिकारियों के साथ वह कलेक्ट्रेट सभागार से पैदल ही पहुंच गईं।जहां आकांक्षा हॉट का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा।किलकारी भवन में बच्चों से वार्ता की और उन्हें उपहार दिए। निरंकारी में बने बूथों का भी औचक निरीक्षण कर फार्म 6,7,8 की प्रगति जानी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ.अविनाश त्रिपाठी,पीडी डीआरडीए शेषमणि सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
