फतेहपुर(वी.टी)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय विश्वदेव सिंह ने अपने बेटे के लापता होने को लेकर सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता के अनुसार उनका बेटा रुद्रदेव सिंह उर्फ राजेश (उम्र लगभग 45 वर्ष) बीते 4 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मुन्नी देवी ने बताया कि बेटे की काफी खोजबीन की गई लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि रुद्रदेव सिंह विकास भवन में किसी विभाग में प्राइवेट तौर पर कार्य करता था तथा उसकी मानसिक स्थिति कुछ कमजोर बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से बेटे की जल्द तलाश कराए जाने की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- फतेहपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति लापता, सदर कोतवाली में दी गई तहरीर
फतेहपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति लापता, सदर कोतवाली में दी गई तहरीर
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
