फतेहपुर(वी.टी)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के खेल मैदान में 29 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना था। लीग टूर्नामेंट में जिले की कुल आठ फुटबॉल टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। सभी मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांचक रहे। फाइनल मुकाबला सूरज फुटबॉल क्लब और फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें कड़े संघर्ष के बाद फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता रही सूरज फुटबॉल क्लब की टीम ने भी अंतिम क्षण तक शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राज कुमार मौर्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजन जिले की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में जिला खेल संघ के अध्यक्ष बी.पी. पांडेय, मीडिया मैनेजर अजय सिंह चौहान, प्रदीप कुमार पांडेय, सभासद शादाब, कोच अंसार अहमद सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेलप्रेमी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समापन अवसर पर मानव सेवा संस्थान के अधिशासी निदेशक एच. प्रकाश त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागी टीमों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना चैंपियन, सूरज क्लब को 1-0 से हराया
फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना चैंपियन, सूरज क्लब को 1-0 से हराया
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का हुआ शुभारंभ
