कैंसर से बचे हुए लोगों व परिवारों को सामाजिक सहायता प्रदान करने की दिलाई शपथ

_स्कूलों में पहुंच इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ने कैंसर से बचाव के प्रति बच्चों को किया जागरूक_ 

फतेहपुर(वी.टी)।इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर बचाव व जागरूकता अभियान साई सिटी इंटर कॉलेज जयरामनगर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल व महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चलाया गया। डॉ.अनुराग ने सभी बच्चों को बताया कि स्वस्थ जीवन शैली,संतुलित आहार,नियमित व्यायाम,योग इत्यादि तथा नशा,तम्बाकू व कैंसरकारी उत्पादों से दूर रहकर ही कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बच सकते हैं। सभी बच्चों को कैंसर से लड़ रहे मरीजों,बचे हुए लोगों व उनके परिवारों को हर सम्भव भावनात्मक और सामाजिक सहायता प्रदान करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पवन सिंह गौर,प्रियंका गुप्ता, प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक एवं प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

More From Author

पूर्व सैनिक संगठन पालिका का करेगा घेराव

जल निधियों का संरक्षण लेखन या विमर्श का विषय नहीं पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सामाजिक दायित्व-प्रवीण पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *