पूर्व सैनिक संगठन पालिका का करेगा घेराव

_पूर्व सैनिक अध्यक्ष व महिलाध्यक्ष ने पालिका को दी चेतावनी, 12 फरवरी तक का दिया मौका_ 

फतेहपुर(वी.टी)। पूर्व सैनिक अस्पताल के सामने बजबजाती नालियों में आई फिसलन से घायल हो रहे पूर्व सैनिक एवं महिलाओं को लेकर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने रोष व्यक्त किया है। बताया कि पूर्व सैनिक की पत्नी कीचड़ में मोटरसाइकिल स्लिप होने से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंच घायल को एंबुलेंस से रीजेंसी अस्पताल कानपुर भेजा गया। अधिशासी अभियंता नगर पालिका को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे अध्यक्ष श्री तिवारी एवं महिलाध्यक्ष जागृत तिवारी की मौजूदगी में पहुंचे जय राहुल एवं सफाई इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर सेट हवा कर नाली दुरुस्त कराई जाएगी। ऑफिसर इंचार्ज कर्नल विभय मानसिंह ने बताया कि पूर्व में भी मामले की शिकायत की गई थी लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकल गया। महिला अध्यक्ष ने कहा कि 12 फरवरी तक कार्यक्रम किया गया तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।

More From Author

मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर  के 126 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें, खिले चेहरे

कैंसर से बचे हुए लोगों व परिवारों को सामाजिक सहायता प्रदान करने की दिलाई शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *