फतेहपुर (वी.टी)।वीआईपी रोड पर पिता स्व. रमाशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी मुकुल त्रिपाठी ने परिवार के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई उसके बाद गरीब लाचार व बेसहारा लोगों को राशन किट एवं कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक तथा खागा विधायिका कृष्णा पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अपर्णा सिंह, रामप्रताप सिंह, अतुल त्रिवेदी, संजय पांडेय, थाना थरियांव के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित हेमंत त्रिपाठी,अपूर्व त्रिपाठी, उदित त्रिपाठी,नवीन त्रिपाठी सहित कई शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सामाजिक संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। वहीं, सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल भी प्रदान किए गए।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ के बाद जरूरतमंदों में राशन व कंबल का वितरण!
पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ के बाद जरूरतमंदों में राशन व कंबल का वितरण!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
दबंग 11 ने सीपीएस 11 को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सौंपी ट्राफियां!
