देश के हित में लाया गया बजट है:बृजेश पाठक

फतेहपुर।‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ कार्यक्रम में फतेहपुर पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, नागेश्वर धाम का लोकार्पण, SIR नोटिस से लेकर बजट और राहुल गांधी तक पर दिया बड़ा बयान

        यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया और प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने मंच से गांव की मिट्टी से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं।SIR वर्ष 2003 में भी हुआ था। SIR को लेकर यदि कोई नोटिस जारी होती है तो उसका प्रमाण पत्र चुनाव आयोग को देना होगा, बजट पर बड़ा बयान प्रदेश और केंद्र सरकार के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह
“महिलाओं और देशहित को ध्यान में रखकर लाया गया बजट है। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “विरोध करना उनका काम है, लेकिन सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

More From Author

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बिंदकी व जहानाबाद विधानसभाओं में एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण!

साइबर ठगों का सिम रैकेट बेनकाब, फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *