भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बिंदकी व जहानाबाद विधानसभाओं में एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण!

_सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अभियान में शामिल होने का किया आवाहन_ 

फतेहपुर(वी.टी)। कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र  प्रभारी/सदस्य विधानपरिषद के साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता द्वारा जहानाबाद व बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को लेकर प्रवास किया गया। प्रदेश महामंत्री द्वारा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवमई मंडल अंतर्गत औंग शक्ति केंद्र के बूथों पर पार्टी गतिविधि को देख जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के मलवां मंडल के गोपालगंज व रेवाड़ी शक्ति केंद्रों के बूथों पर फार्म 6 भरवाते हुए एसआईआर अभियान को लेकर भ्रमण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर में सभी  को जुड़ फार्म 6भरवाने की बात दोहराई।  उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता बना कर आप राष्ट्र व संगठन धर्म का पालन बाखूबी कर सकते हैं। ऐसे पुण्यकार्य में शक्तिकेन्द्र संयोजक व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अवसर है कि वह प्रभावी भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के द्वितीय चरण में  राष्ट्रीय अभियान में योगदान दे रहे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं । शेष बचे दिनों का उपयोग  और भी सजगता मेहनत और लगन से करना है। इस मौके पर नीरज सिंह,मनोज मिश्रा,कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा,बैजनाथ वर्मा,आशुतोष अग्निहोत्री,लाल सिंह सूर्यवंशी,श्वेता शुक्ला,रूद्रपाल सिंह गौतम,पंकज शुक्ला,आशुतोष अवस्थी,मनोज सिंह गौतम,कुलदीप गुप्ता,संतोष सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

फेथ सेरेमनी में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद!

देश के हित में लाया गया बजट है:बृजेश पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *