राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
फतेहपुर। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में कुल 118 उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए जो पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर आधारित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस नौशीन द्वारा किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है, जो भविष्य के भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।निर्णायक मंडल में डॉ. गौरव सैनी, डॉ. श्रवण कुमार, अशोक कुमार गुप्ता और डॉ. विकास यादव शामिल रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रथम स्थान अभय प्रताप सिंह (सेंट जेवियर स्कूल) – ₹5,000 नगद एवं शील्ड।द्वितीय स्थान आदित्य सिंह (महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जूनियर) ₹3,000 नगद एवं शील्ड।तृतीय स्थान साक्षी सचिन (महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) – ₹2,000 नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
