पासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन


बासुदेव बने अध्यक्ष, प्रदीप को महासचिव की जिम्मेदारी


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। पासी कल्याण समिति के सथरियांव स्थित कार्यालय में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समिति का चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुए निर्वाचन में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। पर्यवेक्षक शिव बहादुर, इच्छाराम और रवि प्रताप की देखरेख में हुए चुनाव में बासुदेव पासी को अध्यक्ष तथा प्रदीप पासवान को महासचिव चुना गया। वहीं रमेश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कैथल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवराम को वरिष्ठ उपसचिव, अवधेश कुमार को कनिष्ठ उपसचिव और रामदीन कोषाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन के दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सुरेश चंद्र, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार हिंद, गोरेलाल, धीरेंद्र बहादुर, सोहनलाल, आनंद कुमार राजू, कैलाश और देशराज समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समिति के माध्यम से समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

More From Author

ससुराल आए युवक का मिला शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को वितरित की गईं 646 राहत किट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *