फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मानदेय की वृद्धि एवं संविदा परिषद के अनुसार न्यूनतम मानदेय ₹18000 किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन ने कहा कि संतोषजनक मानदेय न होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में निराशा व्याप्त है।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को भी संविदा परिषद में रखते हुए न्यूनतम मानदेय कम से कम 18000 रुपए किया जाए।जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पोषण ट्रैकर को जीपीएस से संचालित किया जा रहा है जिसके कारण पोषण ट्रैकर को संचालित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पोषण ट्रैक्टर को बिना जीपीएस के पूर्व की भांति संचालित किया जाए।उन्होंने कहा कि जो भी मांगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा रखी जा रही हैं उन मांगों एवं समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा।इस दौरान रेहाना, रंजना देवी,मंजू देवी,रेनू,सीमा यादव,मानसी,ऊषा देवी,लक्ष्मी देवी,गायत्री देवी,विनोदिनी,शारदा देवी,रेखा,विभा देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिका मौजूद रहीं।
